फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह राउंड फायरिंग से सनसनी छर्रे लगने से युवती जख्मी

Sun, 13 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के नैमिषारण्य में भूमि विवाद पर हुई फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के नैमिषारण्य स्थित ठाकुरनगर में एक जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर प्रधान पति व जमीन पर मालिकाना हक जता रहे लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस व तहसील प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों में छह राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन


इसमें पड़ोस के मकान की छत पर कपड़े सुखा रही एक युवती छर्रे लगने से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर सीओ, कोतवाली ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। दोनों पक्ष घटना के बाद से भागे हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो एक पक्ष सपा विधायक तो दूसरा मंत्री का करीबी है।

नैमिषारण्य के ठाकुर नगर निवासी सत्य नारायण गुप्ता एक प्लाट पर निर्माण करा रहा था। इस पर रविवार को वहां ग्राम प्रधान पति दिलीप गुप्ता पहुंच गया। उसने ग्राम समाज की जमीन बताकर काम रुकवा दिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर मिश्रिख से नायब तहसीलदार, कानूनगो व चार लेखपाल फोर्स के साथ पैमाइश करने पहुंचे।
विज्ञापन


पैमाइश हो ही रही थी कि दोनों पक्षों में फिर से बात बढ़ गई और दोनों ओर से लाइसेंसी असलहे निकल आए। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों ओर से छह राउंड फायरिंग हुई। जिसमें पड़ोस के मकान की छत पर कपड़े सुखा रही रीना (20) पुत्री प्रेम चंद छर्रे लगने से बुरी तरह जख्मी हो गई।

उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस बीच अधिकारी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। उधर, खबर पाकर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह, कोतवाल केके मिश्रा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान पति एक विधायक का करीबी है वहीं दूसरा पक्ष क्षेत्रीय मंत्री का नजदीकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें