फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला की मौत 

Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की मंगलवार रात छत से  गिरकर मौत हो गई। बताते हैं कि खैराबाद इलाके के सुजावलपुर गांव निवासी मायावती (50) पत्नी गोबरे मंगलवार रात छत पर सो  रही थी।  
विज्ञापन


करीब आधी रात आई आंधी के दौरान वह छत से उतरने लगी। इसी बीच अचानक वह छत से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे आननफानन में सीएचसी खैराबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर लेकर चले गए। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें