फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति ने महिला को गोली से उड़ाया

Thu, 25 May 2017 11:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करता पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पत्नी की दूसरी शादी से नाराज युवक ने गुरुवार को उसे सरेराह गोलियों से भून डाला। आरोपी पति ने महिला के सिर के पास दो गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय महिला अपने दूसरे पति के साथ साइकिल पर सवार होकर नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रही थी।
विज्ञापन


घटना में महिला का दुधमुंहा बच्चा भी गिरकर जख्मी हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संदना इलाके के सरोसा गांव निवासी ज्योति (25) पुत्री दुलारे की शादी करीब दो साल पूर्व मिश्रिख के मरेली निवासी वीरेंद्र से हुई थी।

शादी के करीब एक साल तक ज्योति वीरेंद्र के साथ रही। इसके बाद उसने अपने मायके में ही गांव के प्रमोद से प्रेम-विवाह कर लिया। ज्योति व प्रमोद से करीब आठ माह का एक बेटा विवेक भी है। गुरुवार सुबह ज्योति व प्रमोद बेटे को लेकर नैमिषारण्य गए थे।
विज्ञापन


वहां से ये तीनों साइकिल से लौट रहे थे। दोपहर के करीब 12 बजे थे। जब ये लोग मिश्रिख के मरेली गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाकर बैठा वीरेंद्र आ धमका। उसने ज्योति को साइकिल से खींच लिया।

हाथापाई के बीच वीरेंद्र ने तमंचे से उसके सिर के पास दो गोलियां मार दी और भाग निकला। गोली लगने से ज्योति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं खींचातानी में गोद में मौजूद उसका बेटा भी गिरकर जख्मी हो गया था।

हालांकि हत्या आरोपी ने प्रमोद से कुछ नहीं कहा। उधर, सरेराह गोली चलने से हड़कंप मच गया। खबर पाकर मिश्रिख व संदना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ उदय प्रताप सिंह भी आ गए। घटना को लेकर महिला के पिता दुलारे ने थाने में वीरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें