फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दीवार ढही, ग्रामीण की मौत

Sun, 17 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र के महाराजनगर में रविवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार ढह गई। इससे मलबे में दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि उसके तीन बेटे जख्मी हो गए। एक बालक को जिला अस्पताल तो दूसरे को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच जांच की है। 
विज्ञापन


सकरन थाना क्षेत्र के महाराजनगर निवासी घनश्याम राजपूत (45) रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर में कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे बैठा था। बेटा मोनू (12), सोनू (16) व रजत (8) भी साथ में मौजूद थे। इसी बीच अचानक बारिश से गीली हुई कच्ची दीवार छप्पर समेत ढह गई, जिससे उसके नीचे बैठे चारों लोग दब गए।

दीवार गिरते ही घनश्याम की पत्नी व बेटी चीखने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन चारों को बाहर निकाला और बिसवां के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनू व रजत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से मोनू को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की खबर पाकर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। तहसील प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें