फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से सात घायल

Wed, 15 Jul 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद में दीवार गिरने से सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरिया निवासी इस्माइल की मौत हो गई थी। गांव के कई लोग इस्माइल के घर सांत्वना देने गए थे। इसी बीच ईंट की दीवार वहां पर मौजूद लोगों पर गिर गई।

चीख सुन ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दबी हुई महिलाओं को बाहर निकाला लेकिन तब तक गांव की अमीना, रानी, मुन्नी देवी, शिवदेवी, पुष्पा देवी, रेशमा देवी व अमाना गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

ग्रामीणों ने तत्काल घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल महिलाओं को भर्ती कर लिया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें