फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कार से 28 हजार उड़ाए

Fri, 03 May 2019 11:39 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कार का शीशा तोड़कर शुक्रवार दोपहर उचक्के ने हजारों की नकदी व जरूरी दस्तावेज पार कर दिए। जेई ने पुलिस को सूचना दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार आजाद को चुनाव ड्यूटी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह रस्यौरा से ट्रेनिंग करने के बाद वापस कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां शस्त्र लाइसेंस कार्यालय के सामने धरना स्थल के करीब अपनी कार खड़ी कर दी।

कार खड़ी कर वह विकास भवन चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। उसमें करीब 28 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज गायब थे। उनका कहना है कि कैश एलआईसी का प्रीमियम व फीस जमा करने के लिए लाए थे।
विज्ञापन


दस्तावेज चुनाव व विभाग से संबंधित थे। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें एक युवक दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें