फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Wed, 06 Sep 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने सोमवार रात एक बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे जख्मी हो गए। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चाचा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित किया। जबकि किशोर को भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत  गंभीर बताई जा रही है। दोनों लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोरियाना निवासी हनीफ (45) सोमवार को अपने भतीजे रेहान (17) के संग बाइक से महोली के बगहा गांव आया था। देर शाम यहां कामकाज निपटाने के बाद बाइक से दोनों वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम काजी कमालपुर के निकट कस्ता मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन हनीफ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रेहान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें