फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बहन के साथ रविवार दोपहर पैदल जा रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। युवकों ने छोटी बहन को डांट कर भगा दिया। इसके बाद किशोरी को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। छोटी बहन के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े और खेत की घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। हरगांव थाने क्षेत्र में एक 17 साल की किशोरी अपनी सात साल की छोटी बहन के साथ रविवार दोपहर पैदल रिश्तेदारी को जा रही थी। तभी रास्ते में पहले से खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

युवकों ने किशोरी की छोटी बहन को डांट कर भगा दिया और किशोरी को बाइक से अगवा कर खेत में ले गए, जहां दोनों युवकों ने गैंगरेप किया। इस बीच छोटी बहन शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। ग्रामीणों ने जानकारी होने पर घटना स्थल वाले खेत को घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को दबोच कर किशोरी को छुड़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया गया। एसओ बलवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर सोमवार को केस दर्ज किया गया है। किशोरी के साथ दो युवकों ने रेप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें