संदना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कार पर सवार हरदोई के पिहानी इलाके के एक डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हरदोई के पिहानी स्थित एक डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शांती कुमार, लखनऊ के अलीगंज निवासी डॉ. सरिता सिंह समेत चार लोग कार से हरदोई के पिहानी जा रहे थे।
जब ये लोग संदना इलाके में बैशनपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी कार का एक पहिया पंक्चर हो गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में कार पर सवार प्रधानाचार्य व डॉ. सरिता सिंह जख्मी हो गईं। इन लोगों को गोंदलामऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।