फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की जान गई

Fri, 10 Mar 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : SELF
विज्ञापन
खैराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। दूसरी तरफ मिश्रिख में पिकअप की टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। हादसा होली परिक्रमा मेले में हुआ है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


मानपुर के ग्राम करवा कोला निवासी रामलोटन (30) ट्रक चालक था। गुरुवार रात वह किसी काम से मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। लखनऊ-लखीमपुर बाईपास पर खैराबाद के ग्राम मलुही सरांय के निकट किसी अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।

इससे रामलोटन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को जिला अस्पताल भेजा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। वहीं मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौतम नगर निवासी छेद्दू (80) पैदल ही कहीं जा रहा था। रास्ते में मिश्रिख मेले में ही गौतम नगर मोड़ पर एक पिकअप ने वृद्ध को टक्कर मार दी।

इससे छेद्दू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छेद्दू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान छेद्दू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें