फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से आठ लोग झुलसे, दो गंभीर

Fri, 10 Mar 2017 10:14 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार दिन में बारिश के बीच बिजली गिरने से अजबनगर लुचुइया  गांव में आठ लोग झुलस गए हैं। घायल चाचा-भतीजे की हालत गंभीर  होने के चलते उन्हें बहराइच रेफर  किया गया है। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादते समय हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश के बीच अजबनगर लुचुइया गांव में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली  पर बिजली गिर गई। गांव में कुछ लोग ट्रॉली पर गन्ना लाद रहे थे। हल्की बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ खेत में बिजली गिर गई।

  घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना में बिजली की चपेट में आने से आठ लोग झुलस गए। घायलों में बूढ़े सिंह व उनके भाई राजपाल  सिंह, भतीजा शुभम, पम्मू, शहबिन, लबड़ी, गुई व ट्रैक्टर चालक राजू झुलस गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।  राजपाल सिंह तथा उनके भतीजे शुभम की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को  इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें