फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, पांच घंटे ठप रहा रेल संचालन

Sat, 15 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यात्रियों में हड़कंप
विज्ञापन
बरेली-सीतापुर रेल ट्रैक के ऊपर से गुजरी ओएचई लाइन पर शनिवार सुबह हेमपुर क्रॉसिंग के पास एक पेड़ गिर गया। तार टूटने से ट्रैक बाधित हो गया। कई गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया। दोपहर करीब एक बजे रेलमार्ग बहाल हो सका। इससे तीन ट्रेनें गाड़ियां प्रभावित हुईं। आरपीएफ ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का केस दर्ज किया है। 

हेमपुर रेल क्रासिंग के पास ओएचई लाइन गुजरी है। यह लाइन इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन के लिए बिछाई गई है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे रेल ट्रैक के किनारे लगा एक पेड़ ओएचई लाइन को डैमेज करते हुए ट्रैक पर गिर गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन जन साधारण, जनसेवा और अमृतसर जाने वाली ट्रेनें को कैंट स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद कर्मचारी ओएचई लाइन को दुरुस्त करने के साथ पेड़ को हटाने में जुट गए।

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक बहाल किया जा सका। दोपहर एक बजे रेलमार्ग बहाल हुआ तो ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सिटी स्टेशन की आरपीएफ चौकी के प्रभारी एके सिंह ने बताया कार्यदायी संस्था के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें