फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्त में

Tue, 17 Nov 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। साथ ही उनके पास से असलहे, कारतूस व लूटे गए कुछ जेवरात भी बरामद किए।
विज्ञापन


आरोपियों ने कई अन्य घटनाओं में हाथ होने की बात कबूली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

थानगांव एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह सोमवार देर शाम महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर चिरैया पुलिस पिकेट के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए।

तलाशी के दौरान युवकों के पास से दो तमंचे व तीन कारतूस मिले। इनकी पहचान सदरपुर क्षेत्र के गद्दीपुर निवासी अभिमन्यु शुक्ला, तंबौर के पर्वतपुर कोड़रा निवासी चंद्रिका गौतम व रेउसा के बंभनावा निवासी बबलू बहेलिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी निशानदेही पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गईं चार अन्य बाइकें, लैपटॉप, महमूदाबाद क्षेत्र के सर्राफ से लूटे गए कुछ जेवर आदि बरामद किए हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने एक साथी का नाम भी कबूला है।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे चारों मिलकर जिले के थानगांव, सदरपुर, महमूदाबाद, लहरपुर, बिसवां व सकरन इलाके में लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें