फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से साढ़े तीन लाख का माल चोरी

Wed, 07 Sep 2016 11:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
theft - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रेउसा के खुरवलिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों से 75 हजार रुपये, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

रेउसा इलाके के खुरवलिया गांव निवासी अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात चोर घर में घुस गए। जिसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़ 60 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।   इसके अलावा गांव के ही उमेश सिंह के यहां भी रात को चोर दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने यहां से 15 हजार रुपये, जेवर, कपड़े आदि लगभग डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को बताया। चोरी के इन दोनों मामलों को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें