फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहुओं ने सास को मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 07 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बापौली में दो बहुओं ने पतियों से अलग रहने का अदालत से भत्ता मिलने के बाद अचानक घर में सास पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने मारपीट कर सास को घर से बाहर निकाल दिया और खुद घर में घुस आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहुओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बापौली निवासी शीला ने बताया कि करीब चार साल पहले उसके दो बेटों रविंद्र और जतेंद्र की शादी सनौली रोड स्थित कैप्टन मार्केट में हुई थी।
शादी के थोड़े समय बाद मन मुटाव होने पर बहुओं ने कोर्ट में उनके खिलाफ केस डाल दिया था। कोर्ट ने उन्हें हर माह खर्च देने के आदेश दिए। इस पर खर्च देने लगे। महिला ने बताया कि बुधवार को उसकी दोनों बहुएं उनके घर आ गईं। आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने पानीपत से अपने बेटों को बुलाया। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर, दोनों आरोपियों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस पर कोर्ट ने ससुराल पक्ष के लोगों को उन्हें प्रति माह खर्चा देने के आदेश दिए।
उन्होंने बताया कि खर्चा तो उन्हें प्रतिमाह मिल रहा है, लेकिन उनके पास रहने के लिए घर नहीं है। इसलिए वे अपने बच्चों सहित घर आ गई हैं। दावा किया कि उन्होंने मारपीट नहीं की, बल्कि सास और ससुर ही उन्हें घर से बाहर निकाल रहे थे। थाना प्रभारी अशोक कुमार न बताया कि सास शीला की शिकायत पर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें