फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग गया युवक नहर में डूबा

Thu, 24 Mar 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
नहर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिसवां कस्बे के मंगरहिया बाजार निवासी एक युवक की मंगलवार को संदिग्ध हालात में शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए निकला था। परिवारीजन उसके दोस्तों पर ही हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक की नहर में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बिसवां के मंगरहिया बाजार निवासी अमन रस्तोगी (28) पुत्र राकेश अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार को बाइक से निकला था।

उसके बाद परिवार वालों को खबर मिली कि अमन जहांगीराबाद मार्ग पर शारदा नहर में डूब गया। खबर पाकर परिवारजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद गुरुवार की सुबह उसका शव नहर से बरामद हुआ। परिवार वालों का कहना है कि अमन अपने साथियों हिमांशु, अंकुर आदि के साथ गया था। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें