फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने नहर में लगाई छलांग

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम एक किशोरी ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। जिससे वह नहर की धार में बहती हुई चली गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने गृह कलह से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। देर शाम तक किशोरी को तलाशने के लिए क्षेत्र के गोताखोर नदी का पानी खंगाल रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसंतीपुर निवासी रहीम के घर शनिवार को घरेलू काम को लेकर विवाद होने लगा। परिवार के सदस्यों ने रहीम की पुत्री किस्मतुन निशां (16) को कामकाज की बात को लेकर फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर किस्मतुन निशां घर से निकल ली।

उसने अकबरपुर के निकट सूर्यकुंड मंदिर के करीब शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। इधर, जब काफी देर हो जाने के बाद भी किस्मतुन निशां घर नहीं आई, तब परिवार को चिंता र्हुई। परिवार के सदस्य उसे तलाशने निकले, तब लोगों ने बताया कि उसे नहर की तरफ जाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन


नहर के करीब पहुंचने पर कुछ दुकानदारों ने बताया कि एक किशोरी ने पुल से नहर में छलांग लगाई है। परिवार के सदस्यों को पुल पर किस्मतुन निशां की चप्पलें मिली हैं। रविवार की सुबह से ही क्षेत्र के गोताखोर नहर में उतर गए, देर शाम तक गोताखोर नहर का पानी खंगालते रहे, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें