फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर बालक की हत्या

Sat, 09 Sep 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर तालगांव में एक युवक ने गांव के ही बालक की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बालक के परिवारीजनों ने कुकर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर, जानकारी पाकर एएसपी मधुबन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
  तालगांव के एक गांव का रहने वाला बालक (12) शुक्रवार शाम गांव के ही एक युवक के साथ कहीं गया था। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह परिवार ने इस संबंध में गांव के विमलेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि बालक विमलेश के साथ घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता है।   इधर, शनिवार दोपहर गांव के कुछ लोग जानवरों के लिए चारा लेने खेतों की तरफ गए थे। इसी बीच उन्होंने खेत में बालक का शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। बालक की गला रेत कर हत्या की गई थी। कपड़े अस्त व्यस्त थे। परिवार ने संदेह जताया है कि विमलेश बुरी नीयत से बालक को बहला फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया, वहां पर बालक के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन

  राज खुल जाने के भय से विमलेश ने बालक की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद से विमलेश फरार है। बालक के पिता ने विमलेश के खिलाफ हत्या, कुकर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तालगांव थाने में तहरीर दी है। इधर, घटना की जानकारी पाते ही एएसपी मधुबन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली।   साथ ही परिवार को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परिवार ने शनिवार सुबह जो तहरीर दी थी, उस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज है। अब बालक का शव मिल गया है, इस वजह से गुमशुदगी के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है।   परिवार के लोग कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस वजह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि होने पर कुकर्म की धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें