साइकिल से मंगलवार दोपहर मिश्रिख जा रहे एक युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व उस पर सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
मिश्रिख के महमूदपुर गांव निवासी तेजी (38) पुत्र फकीरे मंगलवार दोपहर साइकिल से मिश्रिख जा रहा था। जब वह नैमिषारण्य व मिश्रिख मार्ग पर सूरजपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से तेजी की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पर सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।