कोतवाली इलाके के पिपरा गांव में एक विवाहिता ने शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मायके वाले भी पहुंच गए थे।
सिधौली के पिपरा निवासी कामिनी (30) पुत्री उत्तम का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। ससुराल वाले घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। खबर पाकर मृतका के मायके रामपुर कलां के नसीराबाद निवासी मृतका के पिता गंगाराम भी पहुंच गए।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।