फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्र-छात्रा कुछ ही घंटे में बरामद

Sat, 28 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कसबे से पांच किलोमीटर दूर करोल के काला पानी क्षेत्र से एक छात्र और छात्रा का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने छात्र-छात्रा के अभिभावकों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर छात्र-छात्रा को छुड़ा लिया। दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि करोल के काला पानी इलाके में स्थित एक चश्मे के पास दसवीं का छात्र और नौवीं कक्षा की छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वीरवार की शाम को बैठ कर बातचीत कर रहे थे। तभी टाटा सूमो में सवार चार लोग मौके पर पहुंचे और जबरन छात्र और छात्रा को गाड़ी में बैठाकर पास ही पड़ने वाले गांव ततारसू लेकर चले गए।

वहां से छात्र और छात्रा के पिता को फोन कर 2 लाख 30 हजार रुपये की फिरौती मांग गई। छात्र-छात्रा के अभिभावक ने तुरंत रामबन पुलिस को सूचित किया। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने तुरंत फोन करने वालों के फोन को ट्रेस कर अपहरणकर्ताओं के सही ठिकाने का पता लगाया।
विज्ञापन


इस बीच छात्र-छात्रा के अभिभावकों ने रामबन थाने में एक केस दर्ज करवाया, जिसमें आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें फोन पर धमकी दी कि उनके बच्चों को आपत्तिजनक स्थिति में देखी और उसकी फोटो और वीडियो भी बनाई। यदि उन्हें 2 लाख 30 हजार रुपये नहीं दिए गए तो उन फोटो-वीडियो को वायरल कर देगा।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस दल ततारसू गांव पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान गांव की एक वीरान जगह पर पुलिस ने छात्र-छात्रा सहित स्थानीय एजाज अहमद और कंगा निवासी शकील अहमद को गिरफ्तार किया। चारों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई।

रामबन के थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि पूछताछ के दौरान छात्र-छात्रा ने बताया कि उन्हें जबरन नग्न कर उनकी फोटो ली गई और वीडियो बनाकर डराया-धमकाया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों के अपहरण में उनके साथ दो और आरोपी थे। उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 347, 382 के तहत मामला दर्ज किया है। पड़ताल के बाद और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें