फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव

Mon, 01 Feb 2016 11:29 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते हैं कि पिसावां में महोली मार्ग पर नरेश के खेत में सोमवार की सुबह शौंच के लिए निकले लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। चर्चा होने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


खबर पाकर एसओ एके सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में खबर पाकर सीओ मिश्रिख कपिल देव सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। घटना स्थल से नशे की दवाएं, सीरिंज, मृतक की जेब से सीतापुर से महोली का रोडवेज बस टिकट, गांजे की पुड़िया व नशीली दवाएं मिली हैं।

मृतक के कपड़ों पर पिसावां के मुस्कान टेलर्स का स्टीकर लगा था। जिसके चलते पुलिस ने मुस्कान टेलर को बुला कर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन वह भी पहचान नहीं कर पाया। कुछ लोग युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि युवक की अधिक नशा करने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसओ का कहना है कि युवक नशे का आदा था। नशे की अधिकता के चलते उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें