महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रेउसा मार्ग पर महमूदाबाद से सवारियां भरकर रामपुर मथुरा जा रहा एक टैम्पो समरदहा गांव के समीप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।
दुर्घटना में टैम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उस पर सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया।
बुधवार शाम रामपुर मथुरा निवासी टैम्पो चालक बबलू तिवारी (30) रामपुर मथुरा के लिए सवारियां भरकर निकला था। टैम्पो जब समरदहा मोड़ के करीब पहुंचा तो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। दुर्घटना में चालक बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार छह अन्य लोगों को जख्मी हो गए।
हादसे के समय टैम्पो में सवार संतराम पुत्र राम प्रसाद व उसकी पत्नी को गहरी चोटें आईं हैं। अन्य सवारों को हल्की चोटें आईं थीं, जो वहीं से घर चले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।