फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में एक दबंग ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी युवक हत्या का भी आरोपी है। वह हाल ही में जमानत पर छूटकर घर आया है। महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (16) सोमवार को जानवरों को चराने के लिए गांव से बाहर खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान पीछा कर रहे गांव के ही शेर सिंह उर्फ शेरू ने उसे दबोच लिया और खींचकर करीब गन्ने के खेत में ले गया।

यहां पर शेरू ने किशोरी को बंधक बनाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शेर सिंह उर्फ शेरू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शेरसिंह अपने चाचा की हत्या में जेल जा चुका है। हाल ही में वह जमानत पर छूटकर घर आया है। जिसके बाद उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें