फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में न जाने पर छात्र को डंडे से पीटा

Fri, 02 Sep 2016 11:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई के विरोध में एसपी दफ्तर पहुंचे साथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रार्थना सभा में न जाने पर एक शिक्षक ने 10वीं के छात्र की लात-घूंसों व डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बगल की सीट पर बैठा उसका साथी भी डंडा लगने से जख्मी हो गया। मामला ज्ञान दीप विद्या मंदिर का है।
विज्ञापन


छात्र ने अपने पिता के साथ आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं शिक्षक का आरोप है कि छात्र के पिता ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने मामला एनसीआर में दर्ज किया है। हरगांव के अरनी पिछौरा गांव के ज्ञान दीप विद्या मंदिर में मनोज सिंह पुत्र रमेश 10वीं में पढ़ता है।

उसके मुताबिक  शुक्रवार सुबह जब वह स्कूल गया तो शिक्षक आनंद सिंह ने गैरहाजिर रहने पर उसकी डंडों व लात- घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बगल की सीट पर बैठा साथी छात्र उमेश भी डंडा लगने से चोटिल हो गया। क्लास में साथी छात्र की पिटाई से अन्य बच्चे सहम गए।
विज्ञापन


उधर, मनोज जब घर पहुंचा तो उसकी हालत देख घरवाले घबरा गए। छात्र ने घरवालों को आपबीती बताई। चेहरे व शरीर चोटों के निशान देख परिवार के लोग उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस मामले में आरोपी शिक्षक आनंद सिंह का कहना है कि गलती करने पर छात्र को सिर्फ डांटा था।

पिटाई का आरोप गलत है। वहीं शिक्षक ने आरोप लगाया कि उलाहना लेकर पहुंचे पिता ने अपने साथी संग मिलकर उसकी पिटाई की। शिक्षक आनंद सिंह ने छात्र के पिता के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य कौशल किशोर ने बताया कि छात्र प्रार्थना सभा में नहीं गया था जिससे शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद एक अन्य छात्र को भी चोटें लग गईं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें