फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पिन पूछ कर डाली 30 हजार की शॉपिंग

Wed, 15 Jun 2016 11:22 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
ठगों ने बैंककर्मी बनकर कमलापुर के एक व्यक्ति का एटीएम पिन पूछ लिया। इसके बाद 15 मिनट के भीतर करीब 30 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। भुक्तभोगी ने बुधवार को एसबीआई की शाखा कमलापुर में पहुंचकर पूरा मामला बताया। बैंक कर्मियों ने साइबर सेल में केस दर्ज कराने की बात कही। इस पर पीड़ित ने लखनऊ के हजरतगंज में खुली साइबर सेल में शिकायती पत्र दिया है। 
विज्ञापन


कमलापुर के संतरहा निवासी राम निवास के मोबाइल पर मंगलवार शाम छह बजे 840506.... नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्टेट बैंक के अधिकारी के रूप में परिचय देकर एटीएम बंद हो जाने की बात कही। पिनकोड पूछकर एटीएम दोबारा शुरू कराने को कहा। हालांकि राम निवास ने एटीएम काफी पहले से ही बंद होने की बात कही।

जिसके बाद जालसाज ने जमानत के तौर पर घर के किसी अन्य सदस्य के एटीएम का पूछ जमानत के तौर पर बताने को कहा। उसकी बातों में फंसकर रामनिवास ने अपने भाई उमेश के एटीएम का पिन बता दिया। जिसका खाता एसबीआई की कमलापुर शाखा में है।
विज्ञापन


पिन बताने के महज 15 मिनट बाद ही करीब 30 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई। उमेश के मोबाइल पर मैसेज आया तो मामले का खुलासा हुआ। बुधवार को पीड़ित कमलापुर स्थित बैंक पहुंचे और पूरी जानकारी दी। बैंक स्टॉफ  ने उन्हें साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी। जिस पर पीड़ित ने साइबर सेल हजरतगंज लखनऊ में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें