फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं डीएम दफ्तर में प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस दिन प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराई गई उसी दिन आधे घंटे पहले छात्राओं को एसएमएस के जरिये जानकारी दी गई। इसके कारण अधिकतर छात्राएं काउंसलिंग नहीं करा सकी।
विज्ञापन

छात्राओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि हिन्दू कन्या महाविद्यालय में स्नातक में एडमिशन के लिए आवेदन किया था।

मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाई गई है। मेरिट में एक सैकड़ा के करीब छात्राओं के नाम आए थे। इन छात्राओं की प्रवेश काउंसलिंग होनी थी। जिस दिन काउंसलिंग हुई उसी दिन एसएमएस के जरिए जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इससे महमूदाबाद, तंबौर, रेउसा, रामपुर मथुरा आदि दूरदराज इलाकों से आने वाली छात्राएं समय से काउंसलिंग में नहीं पहुंच सकी। इससे उन्हें एडमिशन से वंचित कर दिया गया। दूसरी छात्राओं का एडमिशन दे दिया गया।

यह प्राचार्या ने अपने चहेतों का एडमिशन करने के लिए रचा है। इससे गरीब छात्राएं एडमिशन पाने के लिए भटक रही हैं। महाविद्यालय की तरफ से कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है।

छात्राओं ने जिलाधिकारी से एडमिशन दिलवाने की मांग की। छात्राओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित की अगुवाई में प्रदर्शन किया। विनीत का आरोप है कि प्राचार्या ने कुछ प्राइवेट महाविद्यालयों से सांठगांठ कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें