फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही छात्रा को बाइक ने रौंदा, मौत

Sat, 31 Oct 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ममेरी बहन व भाई के साथ पैदल सड़क से गुजर रही किशोरी को शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद बाइक सवार युवक भी गिरे। जिन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने कुछ देर लहरपुर मार्ग पर जाम भी लगाया।

15 साल की वंदना पुत्री शिव कुमार क्षेत्र के जोगीपुर में नाना नन्हू के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। शुक्रवार देर शाम वह ममेरी बहन सावित्री व भाई प्रियांशु के साथ पैदल ही गांव के पास सड़क से गुजर रही थी।

एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तीनों गिर गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुस्साए लोगों ने लहरपुर मार्ग जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह जाम खुलवाया।  आरोप लग रहा है कि बाइक सवार युवकों ने किशोरी संग छेड़खानी की नियत से दुपट्टा खींचा था।

इसी दौरान हादसा हो गया। एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि छेड़खानी की बात गलत है। हादसा बाइक की टक्कर से हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें