फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस से गिरे मां-बेटे, मासूम की मौत

Fri, 05 May 2017 11:04 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बस - फोटो : SELF
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर चलती बस से एक महिला अपने मासूम बेटे को लेकर गिर गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि महिला को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पिसावां के मूड़ासानी निवासी सुनीता पत्नी अनिरुद्ध कुमार मौर्य अपने डेढ़ साल के बेटे हर्षित को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जिला मुख्यालय जाने के लिए नेरी से हापुड़ डिपो की बस पर सवार हुई थी। बस में भीड़ होने की वजह से उसे सीट नहीं मिली थी।

इस कारण वह मासूम बच्चे को लेकर खिड़की के पास खड़ी थी। इसी दौरान कारे देव स्थान के पास ब्रेकर की वजह से बस उछल गई, जिससे बस के दरवाजे के पास मौजूद सुनीता अपने बेटे के साथ बस से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। दुर्घटना की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। बच्चे व उसकी मां को सीएचसी महोली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि सुनीता को मामूली चोटें आईं थीं। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें