फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सोडियम लाइट लगाने पर केस

Fri, 07 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य में घटिया किस्म की सोडियम लाइट लगाने के मामले में लखनऊ की एक फर्म पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि फर्म ने मानक के अनुरूप काम नहीं किया और समय बीतने के बाद लाइट लगवाई।
विज्ञापन


नैमिषारण्य कस्बे में सोडियम लाइटों को लगाने का टेंडर लखनऊ के लाटूस रोड स्थित एके बंसल स्थायी मेसर्स सेन्सर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी को दिया गया था। कंपनी को तय अवधि में सोडियम लाइट लगानी थी और एक वर्ष तक उसका रख रखाव करना था।

टेंडर के बाद कंपनी ने लाइट लगाने में देरी की। लाइटें लगी तो उनका मानक ठीक नहीं था। नतीजा लाइट लगने के कुछ दिनों बाद ही स्थिति बदहाल हो गई। कहीं बल्ब फ्यूज हो गए तो कहीं कवर गिर गया।
विज्ञापन


एक वर्ष रख रखाव की जिम्मेदारी थी, लेकिन कंपनी ने ध्यान नहीं दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने संबंधित कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन के सहायक अभियंता एके द्विवेदी ने धोखाधड़ी, गबन आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कंपनी के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें