फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में हमला, छह जख्मी

Mon, 05 Oct 2015 11:31 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लोनियनपुरवा मजरा धरमपुर में सोमवार सुबह सुखराज पुत्र रामकुमार आबादी की खाली पड़ी जमीन की सफाई कर रहा था।
विज्ञापन


गांव के बृजमोहन ने विरोध किया तो विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष से सुखराज (40), पेशकार (30), नन्हकी (52) तथा दूसरे पक्ष से बृजमोहन (35), सुरेंद्र (40), पुताना (50) व विरजा (32) गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर तीन-तीन लोगों को नामजद करते हुए सुखराज व बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें