फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोटेदारों पर राशन घोटाले का केस

Sun, 17 Apr 2016 10:49 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में क्षेत्र के दो कोटेदारों पर राशन घोटाले का केस दर्ज किया गया है। इनमें एक कोटेदार की दुकान निलंबित की जा चुकी है, जबकि दूसरे कोटेदार को संबंधित अनाज सौंपा गया था। 20 क्विंटल अनाज का घपला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के ग्राम नैपालापुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी को गांव के कोटेदार सुनील दीक्षित के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कोटेदार पर राशन न बांटने, अभद्रता करने व कार्ड ऑनलाइन करने के नाम पर 70 रुपये प्रतिकार्ड वसूले जाने का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने शिकायतों की जांच की और मामला सही मिला।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने नैपालापुर के कोटे को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद नैपालापुर के कोटे को टेड़वा चिलौला के कोटे से संबद्ध कर दिया। नैपालापुर के कोटे के गोदाम में रखा राशन 14 अप्रैल को टेड़वा चिलौला के कोटेदार सौरभ अवस्थी के सुपुर्द किया गया। 16 अप्रैल को पूर्ति निरीक्षक ने जब स्टाक का सत्यापन किया, तो पता चला कि 20 क्विंटल चावल कम है।
विज्ञापन


पूछे जाने पर टेड़वा चिलौला के कोटेदार ने बताया कि नैपालापुर के कोटेदार ने उसे 20 क्विंटल चावल कम दिया है। राशन में धांधली को लेकर एसडीएम ने दोनों कोटेदारों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

इस पर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने शनिवार को नैपालापुर के कोटेदार सुनील दीक्षित व टेड़वा चिलौला के कोटेदार सौरभ अवस्थी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दोनों कोटेदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें