फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन लूट ले गए बदमाश

Sun, 05 Jul 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक मारुति वैन को लूट लिया। वैन टैक्सी का काम करती थी, जो शनिवार की देर रात शहर से सवारियां लेकर लखीमपुर खीरी जा रही थी।
विज्ञापन


बदमाश वैन में सवार यात्रियों का सामान भी ले गए हैं। हालांकि यात्रियों ने कोई तहरीर नहीं दी है, जिससे यात्रियों से लूटे गए सामान आदि के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस ने वाहन स्वामी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगमबाग निवासी कमलेश कुमार जायसवाल की मारुति वैन संख्या यूपी 34 टी 6873, जो टैक्सी का काम करती है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे चालक गुड्डू रोडवेज बस स्टाप के निकट से सवारियों को लेकर लखीमपुर के लिए निकला था।

बताते हैं कि इन्हीं सवारियों के बीच तीन सशस्त्र बदमाश भी सवार थे। जब वैन शहर कोतवाली की सीमा बड़ागांव के निकट से गुजर रही थी, उसी दौरान बदमाशों ने असलहे तान दिए और वैन को रुकवा लिया।

वैन में सवार सात अन्य यात्रियों की पिटाई की और उन्हें धमकाते हुए वैन से नीचे उतार दिया। जिसके बाद कुछ और आगे बढ़कर झरेखापुर के करीब चालक का मोबाइल फोन छीनकर वैन को लूट लिया।

चालक को सड़क के किनारे उतार बदमाश वैन लेकर चलते बने। यात्री अन्य वाहनों से लखीमपुर के लिए निकल गए। जबकि चालक ने वापस आकर वाहन स्वामी को सारी घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें