फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक की पिटाई से नाराज रोडवेज कर्मियों ने लगाया जाम

Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चालक परिचालक पीटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस परिचालक की पिटाई और पुलिसकर्मियों की अभद्रता से नाराज रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार देर शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पर बस लगाकर जाम लगा दिया। मुख्य चौराहे पर बसों के खड़े होने से जाम लग गया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मी परिचालक की पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ व कोतवाल की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद रोडवेज कर्मी माने। जिसके बाद जाम खुल सका। रोडवेज कर्मियों से पुलिस ने तहरीर मांगी है। समाचार लिखे जाने तक रोडवेज कर्मियों की ओर से कोई तहरीर नहीं पहुंची थी। 

सीतापुर डिपो की बस (यूपी 32 सीजेड-0320) हरदोई से सवारियां लेकर सीतापुर रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंची थी। बस चालक हिमांशु तिवारी व परिचालक शिवराज सिंह से बस में सवार एक व्यक्ति ने बस स्टैंड से पहले ही वाहन रोकने को कहा, लेकिन सड़क पर जाम लगने का हवाला देकर कंडक्टर ने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। इसी आपाधापी में एक महिला उतरने के प्रयास में गिर गई।
विज्ञापन


इसी बात पर यात्री व कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचते ही यात्री ने अपने कुछ अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और बस कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बीच जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपी हमलावर भाग निकले। इस दौरान काफी संख्या में रोडवेज कर्मी भी एकत्र हो गए। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों व रोडवेज कर्मियों के बीच कहासुनी होने लगी।

रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय पुलिस कर्मियों ने हीलाहवाली की और उल्टे रोडवेज कर्मियों से अभद्रता की। इस नाराज रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर बस सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर दी और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सड़क के बीच में बस खड़ी होने से लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।

दोनों ओर के वाहन फंसे रहे। जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट रामसेवक द्विवेदी, सीओ सिटी रामसनेही यादव, कोतवाल परशुराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। रोडवेज कर्मियों की शिकायत पर अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद रोडवेज कर्मी माने और जाम खोल दिया गया। कोतवाल परशुराम सिंह का कहना है कि रोडवेज कर्मी से मारपीट करने वाले मोइन नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मांगी गई है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें