फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर गर्भवती व दो बच्चों की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
train accdient
विज्ञापन
बिसवां रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक गर्भवती व उसके दो बच्चों की मौत हो गई। महिला जिला अस्पताल से अपना चेकअप करवाने के बाद घर लौट रही थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि महिला गलती से पैसेंजर के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गई थी। पुलिस का कहना है कि हड़बड़ाहट में वह बिसवां रेलवे स्टेशन के निकट ही चलती ट्रेन से उतरने लगी। जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।

तालगांव के ग्राम माखपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा की पत्नी सावित्री देवी (35) गर्भवती थी। वह अपना चेकअप करवाने के लिए अपने पुत्र रानू (11) व अश्वनी उर्फ असनी (2) के साथ जिला मुख्यालय आई थी।
विज्ञापन


यहां पर महिला अस्पताल में चेकअप कराने के बाद वह पुत्रों के साथ घर के लिए चल दी। बताते हैं कि उसने कैंट रेलवे स्टेशन से सीतापुर टू परसेंडी स्टेशन का पैसेंजर ट्रेन का टिकट लिया। उसी दौरान कैंट रेलवे स्टेशन पर अमृतसर सहरसा (जननायक) एक्सप्रेस पहुंच गई।

महिला उसे पैसेंजर समझकर बच्चों के साथ ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन जब परसेंडी स्टेशन पर नहीं रुकी, तो महिला परेशान हो उठी। लोगों ने उसे अगले स्टेशन पर उतरने का दिलासा देकर शांत कराया लेकिन जननायक एक्सप्रेस का बिसवां स्टेशन पर ठहराव नहीं है।

जब ट्रेन बिसवां स्टेशन पर भी नहीं रुकी, तो महिला और घबरा गई। इसी हड़बड़ाहट में बिसवां स्टेशन के निकट गर्भवती व उसके दोनों बच्चे चलती ट्रेन से गिर गए। नतीजतन मौके पर ही गर्भवती व उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। सूचना परिवार को भेज दी गई है। पुलिस ने महिला के पास से सीतापुर टू परसेंडी का टिकट बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें