फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की गोली मारकर हत्या, ईंटों से सिर भी कुचला

Sun, 24 Dec 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए प्रधान का सिर भी ईंट से कुचल दिया। वारदात के दौरान प्रधान जहांगीराबाद से अपने घर जा रहा था। परिवार ने इस संबंध में गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं कत्ल की वजह रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


रेउसा के ग्राम भैंसहा निवासी शिवनाथ यादव (40) ग्राम प्रधान था। शनिवार को वह बाइक से बिसवां गया था। काम निपटाने के बाद वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी कुंडी गांव के निकट पहले से घात लगाकर बैठे सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया।

इसके बाद सटाकर गले में फायर झोंक दिया। गोली लगते ही प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने प्रधान का सिर ईंट से बुरी तरह से कुचल दिया और मौके से भाग गए। इधर, देर रात तक जब शिवनाथ घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


उधर, रविवार सुबह कुंडी गांव के करीब से गुजरे कुछ लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं थोड़ी ही देर में परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त शिवनाथ यादव के रूप में की।

सूचना पाकर एसपी आनंद कुलकर्णी, बिसवां सीओ तौकीर अहमद के साथ बिसवां, तंबौर, रेउसा, सकरन थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना के संबंध में प्रधान के भाई राजकिशोर ने अपने ही गांव के ही विनोद बाजपेयी व भैयालाल आदि के खिलाफ तहरीर दी है।

राजकिशोर ने आरोप लगाया कि विनोद व भैयालाल को पता था कि शिवनाथ बिसवां गया है। यही वजह रही कि दोनों ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर कुंडी गांव के निकट घेराबंदी की। जिसके बाद उधर से गुजरते समय गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना का कारण रंजिश बताया गया है। पुलिस अधिकारी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासे की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें