फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत,दूसरे की दशा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर रविवार की सुबह नोएडा से अमरोहा जा रहे बाइक सवार दो सिपाहियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ज्योतिबाफुले नगर जिले के अमरोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटपुरा सुमाली निवासी हरेंद्र व नौगांवा निवासी अशोक जिला गौतमबुद्धनगर में सिपाही के रूप में काफी दिन से नौकरी कर रहे थे। रविवार की सुबह दोनों बाइक से ड्यूटी से वापस अपने घरों के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही वह एनएच-24 पर हापुड़ देहात थाने के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। इस सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना देहात प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक व घायल सिपाही के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें