फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के हत्या आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Thu, 11 Aug 2016 11:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालगांव पुलिस व क्राइम ब्रांच ने अगवा कर किशोरी की हत्या करने के आरोपी सर्वेश को बुधवार देर रात दबोच लिया। उसने पुलिस के सामने वारदात अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का वादा किया है। 
विज्ञापन


तालगांव के एक गांव की किशोरी को सर्वेश कुमार छह अगस्त को अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता ने सर्वेश कुमार के खिलाफ पुत्री को अगवा कर ले जाने का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद बुधवार सुबह खेत में उसका शव पड़ा मिला था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी सर्वेश को मेंहदीपुरवा के पास गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादीशुदा है। छह अगस्त को किशोरी उसे खेत में मिली थी। उसने शादी करने से बचने के लिए दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या कर दी।  
विज्ञापन


बचने के लिए पुलिस के 100 पर किया डायल
सर्वेश ने बताया कि लड़की का गला कसने के पीछे उसका मकसद हत्या करना नहीं था। वह सिर्फ उसे डराना चाहता था। लेकिन घटना अंजाम देकर वह कुछ देर बाद दोबारा वहां पहुंचा तो वह मर चुकी थी। इस पर वह घबरा गया। जिसके कारण वह खेतों में ही छुपा रहा। उसको डर था, कि यदि वह गांव पहुंचा तो उसके साथ बड़ी घटना हो सकती है। इस बीच उसने पुलिस के 100 नंबर पर डायल कर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की। उधर, पुलिस इस मामले में तत्परता से लगी हुई थी। जिसके कारण पुलिस ने उसे जल्द ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें