गांव निवासी अशोक मिश्रा ने बताया कि रात को ढिबरी से अचानक पर्दे में आग लग गई। जिसके बाद आग पूरे कमरे में फैल गई। आलमारी, बेड आदि जल गए। बाहर सो रहे लोगों ने शोर मचाया।
लोग मौके पर पहुंचे और जब तक आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग पूरे कमरे में फैल गई। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।