फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, पांच जख्मी

Thu, 31 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते गुरुवार देर शाम एक समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियां भांजीं। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर से घायल हो गए। आननफानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर एक की नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय युवक ने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना गुरसंडा निवासी सत्तार और इदरीश के परिवार के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। बताते हैं कि गुरुवार देर शाम सत्तार का भाई अब्दुल गफ्फार तथा पुतान एक किराना दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही इदरीश, बबुआ, ननहके, शहीद आदि लोग वहां पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

बातचीत बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अब्दुल गफ्फार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल हुए लोगों में से अब्दुल गफ्फार की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें