सिधौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर व् मैजिक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि मैजिक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बा की सीएचसी भेजा गया है।
मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छी निवासी रफीक (30) गुरूवार रात ट्रैक्टर से कहीं जा रहा था। इसी बीच सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर सिधौली थाना क्षेत्र में टेडई के निकट सामने से आ रही एक टाटा मैजिक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक रफीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैजिक में सवार सिधौली के सहजनपुर निवासी उमेश(22), शैलेंद्र (18) व खरवलिया निवासी सत्येंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। वहीं शव को कब्जे में लेकर हादसे की सूचना मृतक के घर भेजी है।