फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को गोली से उड़ाया 

Thu, 20 Oct 2016 11:38 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कैला गांव में बुधवार शाम मामूली बात पर झगड़े के बाद एक बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के बेटे ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


कैला गांव निवासी पलटू (60) पुत्र चुरई की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताते हैं कि उसका बेटा संजय गांव में ही बिजली का तार जोड़ रहा था। छत्रपाल ने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

इस बीच छत्रपाल पक्ष की ओर से किसी ने फायर कर दिया, जिससे गोली वहां मौजूद पलटू को जा लगी। गोली लगते ही बुजुर्ग मौके पर गिर गया। वहीं गोली चलने पर वहां भगदड़ मच गई। इस पर हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से पलटू को फौरन सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मामले में बेटे संजय ने गांव के ही छत्रपाल पुत्र छंगा, कैलाश शंकर व प्रमोद को नामजद किया है। पुलिस ने गांव में आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर योगेश शाह का कहना है कि बिजली का तार जोड़ने की रंजिश में हत्या हुई है। बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द हीे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें