फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चियों समेत मां ने खाया जहर, तीनों की मौत 

Fri, 03 Nov 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sucide - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला ने अपनी दो पुत्रियों को जहर खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवाले तीनों को लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि दोनों बेटियों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया।

महोली के बसारा निवासी अरविंद कुमार शुक्रवार सुबह खेत पर धान पीटने गया था। घर पर उसकी पत्नी आरती देवी (30) व पुत्रियां पूजा (9), प्रीती (7), रागिनी (5) व संध्या (8 माह) मौजूद थीं।
विज्ञापन


बताते हैं कि पति के घर से निकलने के बाद आरती ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ संध्या व रागिनी को पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद ही मां व दोनों बेटियों की हालत बिगड़ गई।

तीनों को उल्टियां होने लगीं। यह देख परिवार के अन्य सदस्यों ने सूचना खेत में काम कर रहे अरविंद को भेजी। कुछ ही देर बाद अरविंद बेहाल पड़ी अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को लेकर जिला अस्पताल भागा। लेकिन आरती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि रागिनी व संध्या को भर्ती कर लिया। यहां कुछ देर बाद ही दोनों बच्चियों की भी मौत हो गई। अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

डॉक्टर से इलाज के साथ झाड़फूंक भी करा रहा था। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि महिला ने दो बेटियों समेत आत्महत्या की है। परिवार के सदस्य उसकी दिमागी हालत ठीक न होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें