फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर स्टेटिक टीम ने मंगलवार को हरगांव कस्बे में महोली तिराहे पर बसपा विधायक रामहेत भारती की एक कार की जांच की। इस दौरान एक छोटा व एक बड़ा झंडा व पीछे शीशे पर स्टीकर लगा हुआ था। गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में प्रचार सामग्री रखी थी। कार में आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन


गाड़ी का बीमा, रजिस्ट्रेशन व चालक का लाइसेंस भी नहीं था। चालक ने अपना नाम श्याम प्रकाश सेनी पुत्र सतीश अवस्थी टोला महोली बताया। स्टेटिक टीम को गाड़ी में सवार लोग झंडा लगाने की अनुमति आदेश भी नहीं दिखा पाए।

जिसके चलते स्टेटिक टीम के प्रभारी अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अवधेश कुमार, एसआई चरन सिंह यादव ने गाड़ी को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें