फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला लापता महिला का शव

Sun, 04 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव थाना क्षेत्र में 15 दिन से लापता एक महिला का शव रविवार की सुबह गन्ने के खेत में मिला। खेत में शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। भीड़ एकत्र हो गई तो उसकी पहचान मिठासा के रूप में हुई।
विज्ञापन


महिला की हत्या की गई है या फिर मौत का और कोई कारण है। इसकी सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोधासा निवासी बदलू की पत्नी मिठासा (55) गत 19 नवंबर को घर से कहीं चली गई थी।

इसके बाद वह लौटकर घर नही आई। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार ने इस संबंध में 1 दिसंबर को मिठासा के लापता होने का मामला तालगांव थाने में दर्ज कराया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह कुछ लोग गांव के बाहर खेतों की तरफ गए थे। उसी दौरान सुरेंद्र के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। महिला का शव सुनते ही बदलू के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।

यहां पर परिवार ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त मिठासा के रूप में की। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि मिठासा की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। प्रभारी निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि शव सड़ चुका था, इस वजह से मृत्यु का कारण स्पष्ट नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें