फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा कर 1.15 लाख लूटे

Sun, 04 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर सिधौली क्षेत्र में वैन सवार बदमाशों ने रविवार देर शाम को एक युवक को अगवा कर लिया। उसकी वैन में पिटाई करने के बाद 1.15 लाख कैश लूट लिया। बाद में उसे बिसवां रेलवे क्रॉसिंग पर छोड़कर भाग निकले। युवक लखनऊ से वापस घर जा रहा था। सूचना पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके के देवईपुर निवासी जान मोहम्मद लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। 15 जनवरी को उसकी शादी होनी है। रविवार शाम को वह लखनऊ से रोडवेज बस से घर जा रहे थे। सिधौली में बस रुकने पर जान मोहम्मद चाय पीने के लिए उतरा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार वैन आकर रूकी और बदमाशों ने युवक को गाड़ी में खींच लिया।

बदमाशों ने वैन में उसकी धुनाई की और एक लाख पंद्रह हजार की नकदी लूट ली। बाद में बदमाश उसे बिसवां तिराहे पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। पिटाई से घायल जान मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने घटना से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें