मेडिकल स्टोर के गोदाम में चेकिंग करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को लोहारबाग में जैन मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। यहां पर बिना लाइसेंस के फूड सप्लीमेंट बेचे जा रहे थे। जिस पर संदेह के आधार पर एक फूड सप्लीमेंट का नमूना लिया गया। इस सप्लीमेंट को सील करते हुए व्यापारी को नोटिस जारी की गई है।
अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह व प्रमोद वर्मा ने जैन मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। व्यापारी के पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस नहीं मिला। इसके बावजूद व्यापारी रमेश जैन द्वारा फूड सप्लीमेंट बेचे जा रहे थे। जिस पर व्यापारी को नोटिस जारी की गई है।
साथ ही जब तक लाइसेंस नहीं बन जाता ,तब तक फूड सप्लीमेंट की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं प्रोटोडेस्क कंपनी के फूड सप्लीमेंट पर न तो खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस नंबर था न ही अन्य जरूरी जानकारी थी। जिस पर इसका एक नमूना लिया गया। दुकान पर मौजूद इस सप्लीमेंट के 18 पीस सील कर दिए गए हैं।