फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वन क्षेत्र में खैर के दस पेड़ों को काटने का केस दर्ज

Wed, 23 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे शालीमार मॉल के एमडी और पत्नी
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सर्दियों की दस्तक के साथ ही सिरमौर जिले में वन माफिया सक्रिय हो गया है। आरक्षित वन क्षेत्रों में घुसकर हरे-भरे पेड़ों को धराशाही किया जा रहा है। रेणुका जी क्षेत्र के तहत चड़ी घाटी में खैर के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। किसी ने आरक्षित वन क्षेत्र में दस पेड़ों को काट दिया गया। वन विभाग ने मौके का मुआइना किया तो पेड़ों के कटे हुए दस ठूंठ बरामद हुए। इस संदर्भ में वन विभाग के बीओ ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

जनपद सिरमौर में वन भूमि पर अवैध कटान के मामलों में इजाफा हो रहा है। राजगढ़ इलाके में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही तीन आरा मशीनों को जब्त किया था। जबकि देवदार के दस और बान के सात पेड़ों पर भी इस इलाके में आरी चली। अब ताजा घटनाक्रम में रेणुका जी वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों को काटने का मामला हुआ है। वन विभाग के बीओ प्रेमपाल वर्मा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरक्षित वन क्षेत्र चड़ी में अज्ञात व्यक्तियों ने खैर के हरे-भरे दस पेड़ों को काट दिया है। मौके के दौरे पर निकली वन विभाग की टीम को पेड़ों के ठूंठ मिले। वन माफिया खैर की कटी हुई लकड़ी लेकर भी फरार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बीओ की शिकायत पर भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 26 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लकड़ी की कीमत 1,39,624 रुपये आंकी गई है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।


-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें