फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जलाया

Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर गांव में एक विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता ने पति, सास व ससुर पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है। उसके पिता ने तीनों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। विवाहिता को तम्बौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तम्बौर इलाके के अकबरपुर गांव निवासी जासमीन (28) पत्नी हसीब शुक्रवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे गंभीर हालत के कारण लोगों ने सीएचसी तम्बौर पहुंचाया। खबर पाकर खीरी जिले के ईसानगर इलाके के बरारी गांव से विवाहिता के पिता मुबारक भी पहुंच गए थे।

सीएचसी में विवाहिता ने पुलिस के सामने दहेज के लिए केरोसिन डाल कर जला देने का आरोप अपने पति, सास व ससुर पर लगाया है। विवाहिता के पिता मुबारक का कहना है कि उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


इसी वजह से उसकी पुत्री पर केरोसिन डालकर जला दिया गया। वह बुरी तरह झुलस गई। उसने इन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें