फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक को धारदार हथियार से काट डाला

Thu, 19 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने गए एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। कत्ल के पीछे की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में परिवारीजनों ने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  
विज्ञापन


मानपुर के बदालपुर मजरा उलरा गांव निवासी संजय शर्मा (35) पुत्र ओम प्रकाश बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत की रखवाली करने गया था। देर होने पर भी जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे। खेत के पास अलाव जलता मिला, लेकिन संजय वहां नहीं था।

इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद अलाव के पास घसीटने के निशान देख लोग पड़ोस में ही स्थित लाही के खेत में पहुंचे। खेत में संजय शर्मा की लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे जख्म थे।
विज्ञापन


सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का आरोप है कि सहन की जमीन को लेेकर गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते संजय की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई।

मामले में परिवारीजनों ने पड़ोस के उलरा निवासी रामनाथ, इकराम व सद्दाम, क्षेत्र के शिवपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ अत्तू को नामजद किया है। खबर पाकर एसओ विनोद यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ का कहना है कि मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें